जापानी टीवी चैनल सुपर-30 पर बना रहा है डॉक्यूमेंट्री

जापान का एक टेलीविजन चैनल पटना में इस पर डॉक्यूमेंट्री बनाने पहुंचा है कि गणितज्ञ आनंद कुमार के दिशा-निर्देश में और उनकी सुपर 30 टीम के तहत आईआईटी के लिए समाज के वंचित तबके के छात्र किस तरह तैयार होते हैं।
टोक्यो टीवी के मसाकी होजो ने कहा, ‘‘पूर्वी भारत में आर्थिक हालात और गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा को एक माध्यम बनाते हुए कैसे सफलता हासिल करते हैं हम इस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहते हैं। सुपर-30 ऐसी जगह है जो उनके सपनों को पूरा करने में मदद करती है जिससे कि कई छात्र आईआइटी और जापान भी पहुंच रहे हैं।’’ सुपर 30 के दो पूर्व छात्र अब तोक्यो विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं।
होजो ने कहा कि तोक्यो टीवी टीम कुछ छात्रों के परिवारों से मिलेगी और उनकी पृष्ठभूमि, उनकी कठिनाइयों और सफलता हासिल करने के उनके जज्बे को कैमरे में कैद करेगी।
बिहार की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल उठाती मैट्रिक परीक्षा में नकल की तस्वीर विदेशी मीडिया में चर्चित रही। लेकिन इस बार राज्य की प्रतिभा सकारात्मक वजह से कई देशों में चर्चा में है।
कुछ ही दिन की बाद है जब छपरा के रितेश सिंह का बनाया एंड्रॉयड एप “इकोवेशन’ चर्चा में था, “इकोवेशन’ स्कूली शैक्षणिक व्यवस्था का स्वरूप बदल रहा है। इसको आनंद कुमार की शाबाशी भी खूब मिली और आनंद कुमार ने कुछ ये कहा है Eckovation को-WATCH VIDEO
No comments:
Post a Comment
1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com