नालन्दा को मिलेगा दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान!

बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों को अब एक नई पहचान मिलने वाली है. नालंदा के विश्वप्रसिद्ध खंडहरों की वजह से इसे इस साल यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा मिल सकता है.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार नालंदा को इस साल यह दर्जा मिलने की संभावना बढ़ गयी है. इसके लिए भारत सरकार की ओर से देश की राजधानी दिल्ली को भी नोमिनेट किया गया था.
यूनेस्को के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत सरकार ने पिछले साल ही करीब 200 पन्नों का एक डोजियर भेजा है. इस साल बोन में होनेवाली वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी की 39वीं बैठक में इस बात का फैसला हो सकता है.
पेरिस स्थित इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स के एक्सपर्ट्स के द्वारा इस संबंध में ऐतिहासिक खंडहरों का दौरा भी किया जा चूका है
No comments:
Post a Comment
1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com