रोको-टोको और पटना को प्रदुषण से बचाओ

विश्व स्वास्थय संगठन के अनुसार पटना दिल्ली के बाद देश का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है. दिल्ली सरकार ने इस दिशा में कई बड़े कदम उठाये है. हम बिहारियों को अब अपनी राजधानी पटना के बारे में सोचना चाहिए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश भी पटना को प्रदुषण से बचाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 15 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने भी इस बारे में बात की है, उन्होंने कहा कि पटना की हवा जहरीली हो चुकी है.
सबसे ज्यादा प्रदुषण सड़क की धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं से हो रहा है. एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार राजधानी की हवा में पीएम 2.5 कणों की अधिकता है. यह तय मात्रा से तीन गुना अधिक है. ये कण सांस से जरिए शरीर में प्रवेश करते है और इससे हमें कई तरह की हृदय और सांस की बीमारियां होती हैं.
पटना में बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए डेली बिहार न्यूज़ भी एक प्रयास करने जा रहा है. इस काम को हम मिल कर करे और लोगो को जागरूक करें. हम चाहते है की कम से कम महीनें में एक बार एक जागरूकता अभियान चलाया जाये. डेली बिहार न्यूज़ के इस मुहीम से जुड़े और पटना को स्वस्थ बनाएं.
पहला कार्यकम: रोको-टोको और पटना को प्रदुषण से बचाओ…
इस जागरूकता अभियान में भाग लेने के लिए मिस कॉल करें:8987063020
No comments:
Post a Comment
1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com