बिहार जहाँ की आबोहवा से बुद्ध के ज्ञान की खुशबू आती है, बिहार जहाँ की पावन माटी ने गुरुगोबिंद सिंह जैसे वीरों को जन्म दिया है ! अशोक जैसा महान शासक,चाणक्य जैसा नीतिवान और महावीर जैसे दार्शनिकों की कर्मस्थली रहा है बिहार ! बिहार के महान बेटों ने भारतवर्ष की शरहदों से बाहर जाकर सनातन धर्म की,और लोकतंत्र की स्थापना की है ! लुटियंस पेश करते है “भारतवर्ष का गौरव,बिहार का स्वर्णिम इतिहास”

Wednesday, 13 January 2016

नये साल में बिहार में खुलेंगे छह इंजीनियरिंग कॉलेज

नये साल में बिहार में खुलेंगे छह इंजीनियरिंग कॉलेज

बिहार में 6 इंजीनियरिंग खोलने को मंजूरी मिल चुकी है. जिन जिलों और शहरों में कॉलेज खोलने की अनुमिति मिली है उनमे सीतामढ़ी, मधेपुरा, सासाराम, कटिहार, बख्तियारपुर और बेगूसराय है. इन इंजीनिरिंग कॉलेजों में 2016 के शैक्षणिक सत्र से ही पढाई शरू हो जाएगी. कॉलेजों के खुलने से राज्य में इंजीनियरिंग की 720 से 1440 तक सीटें भी बढ़ जायेंगी.

अभी बिहार में कुछ 7 इंजीनिरिंग कॉलेज है जिनमें करीब 2000 सीटें उपलब्ध है, 6 कॉलेजों के खुलने से 1500 करीब सीटो के बढ़ने के अनुमान है. हालंकि की अभी बिहार सरकार को इन कॉलेजों के लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन की अनुमति लेने बाकिहै.

इन इंजीनिरिंग कॉलेजों के लिए भवन की व्यवस्था करने में विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग जुट हुआ है. कई जिलों में पॉलिटेक्निक केन्द्रों में ही फ़िलहाल इंजीनिरिंग को अस्थायी रूप से चलाने की योजना है. विभाग निजी बिल्डिंग किराये पर लेने की भी तैयारी में जुटी है. बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अपना भवन बनने तक पटना के पाटलिपुत्र पॉलिटेक्निक चलेगा. वहीं, सासाराम का इंजीनियरिंग कॉलेज अस्थायी तौर पर डेहरी पॉलिटेक्निक और कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज वहीं के पॉलिटेक्निक में चलेगा. विभाग प्रस्ताव तैयार कर एआइसीटीइ को भेजने की तैयारी कर रहा है. NEWS©DBN

No comments:

Post a Comment

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com