बिहार जहाँ की आबोहवा से बुद्ध के ज्ञान की खुशबू आती है, बिहार जहाँ की पावन माटी ने गुरुगोबिंद सिंह जैसे वीरों को जन्म दिया है ! अशोक जैसा महान शासक,चाणक्य जैसा नीतिवान और महावीर जैसे दार्शनिकों की कर्मस्थली रहा है बिहार ! बिहार के महान बेटों ने भारतवर्ष की शरहदों से बाहर जाकर सनातन धर्म की,और लोकतंत्र की स्थापना की है ! लुटियंस पेश करते है “भारतवर्ष का गौरव,बिहार का स्वर्णिम इतिहास”

Friday, 15 January 2016

सुपर-30 का नया प्लान: 1 रुपए में रोजाना सीखें गणित के शार्ट ट्रिक्स

सुपर-30 का नया प्लान: 1 रुपए में रोजाना सीखें गणित के शार्ट ट्रिक्स

‪#‎न्यूज़‬©|नयी दुनिया

पटना के प्रख्यात शिक्षाविद् और कोचिंग संस्थान सुपर-30 के संचालक आनंद राय जल्द ही एक रुपए प्रतिदिन फीस पर देशभर में ऑनलाइन ट्यूशन सिस्टम लांच करेंगे। आईआईटी की तैयारी कराने वाली कोचिंग सुपर-30 सिर्फ गणित विषय की पढ़ाई कराती है।
शनिवार को जबलपुर आए आनंद राय ने नईदुनिया को बताया कि उनके वेबपोर्टल के माध्यम से टॉपिक वाइज लाइव क्लासेज की योजना पर काम कर रहे हैं। इसे सब्सक्राइब करने के लिए स्टूडेंट्स को नेट बैकिंग या डेबिट कार्ड के जरिए रोजाना सिर्फ 1 रुपए चुकाना होगा। इस सस्ती और ऑनलाइन कोचिंग का उद्देश्य देश के कोने कोने में मौजूद होनहार विद्यार्थियों तक गणित की पढ़ाई के आसान तौर तरीकों को पहुंचाना है।
गणित के बड़े से बड़े सवालों को अपने शार्ट ट्रिक्स के जरिए हल करने की सीख देने वाले आनंद राय ने बताया कि वे पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणित की किताबें भी लिख रहे हैं। सुपर-30 से नि:शुल्क पढ़कर निकले स्टूडेंट्स भी इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। कनाडा के लेखक बिजू मैथ्यू और रॉबर्ट प्रिंस द्वारा आनंद कुमार के जीवन पर सुपर-30 किताब भी लिखी गई है। जो जल्द ही लॉन्च होगी।
हाउ और व्हाय से सिखाते हैं मैथ्स
मैथ्स को आसान तरीके से पढ़ाने वाले आनंद कुमार स्टूडेंट्स को हाउ और व्हाय पर फोकस कराते हैं। रटने के बजाए किसी भी प्रिंसिपल या फॉर्मूले को हल करने में कैसे और क्यों की अहमियत समझाते हैं। जेईई में अपना 90 फीसदी रिजल्ट देने वाले आनंद राय की यही खासियत है।

इस साल जबलपुर में भी होगा सुपर-30 टेस्ट
इस साल पहली बार सुपर-30 कोचिंग की ओर से जबलपुर में अपना एंट्रेस टेस्ट आयोजित करेगा। श्री राय ने बताया कि यह टेस्ट मई में होगा। सीबीएसई और एमपी बोर्ड के एग्जाम खत्म होने के बाद इसकी डेट घोषित की जाएगी। शहर के लगभग 10 हजार विद्यार्थी हर साल आईआईटी और जेईई टेस्ट के लिए एप्लाई करते हैं। इसका फायदा उन गरीब और मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों को मिलेगा, जो बड़े कोचिंग संस्थानों में महंगी फीस के कारण ट्यूशन नहीं ले पाते हैं।
गौरतलब है कि सुपर-30 एंट्रेस टेस्ट क्लियर करने वाले विद्यार्थियों की संस्थान की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है। यह टेस्ट देश के कई महानगरों में हर साल मई में आयोजित किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com