गुड़ मॉर्निंग बिहार
तब का हल बा सब मस्त न.. अच्छा सुनिये थोडा सा समय होगा आपके पास बिहार के लिए.. अगर हाँ तो पोस्ट जरूर पढ़िए और अपनी राय हमारे साथ साझा कीजिये...
.....देर रात तक दुआओं का लेन-देन, देर सुबह तक की नींद, पूजा-पाठ, खास पकवानों का लुफ्त, दोस्तों-रिश्तेदारों से मेल मिलाप और पुनः ये सोचना कि कल “काम” पर भी जाना है ...
जी हाँ आगाज हो चूका है नये साल का ...
वैसे अगर पूछा जाए कि इस साल का आपका रीजोल्युसन क्या है तो जरुर काफी कुछ बता दिया जा सकता है ... कुछ मजाक में तो कुछ बहुत ही सीरियस हो कर बनाते हैं अपना नये साल का रीजोल्युसन... कुछ सच भी कर जाते हैं तो कुछ जल्द ही पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं ... ये दुसरे तरह की प्रकृति ज्यादा ही पाई जाती है लोगों में ...
Ok boss… that’s the Eve of New Year and yes 2016 is installed in your life with the validity of one year
Today on this eve, I want to launch my new Blog that will be based on “Bihar”.
A new way to see Bihar…
हम बिहार में रहते हैं पर हममें से कितने लोग हैं जो “घुमने” के नाम पर “बिहार भ्रमण” की इच्छा रखते हों... हममें से कितने हैं जो जानते हों जिन्होंने घुमा और महसूस किया हो बिहार में मौजूद विभिन्न जिलों की खासियत को... काफी कुछ ऐसा है बिहार में जो गूगल करने पर भी नहीं मिलता ...
बिहार के इतिहास की बातें होती रहीं हैं , और शायद यही वजह है कि दुनिया हमें आज भी इतिहास की नजरों से ही देखती है ... हम यहाँ उन जगहों के प्रकृति और जीवनशैली को करीब से जानने की कोशिश करेंगे...
इसके लिए हमें निश्चित तौर पर हर जगह से लोगों के जुड़ने की आवश्यकता होगी ...
ये ब्लॉग सिर्फ मेरा नहीं हम सब का होगा , चाहे आप बिहार में रहते हों या बिहार से बाहर... हम चाहेंगे कि आप पूरी तरह से एक्टिविट हो कर जुड़ें इस से ...
अगर आप बिहार में हैं तो कहाँ से हैं, क्या मशहूर है वहाँ और ऐसा क्या है जिसे आप मशहूर करना चाहेंगे, जिसे आप उस जगह के पहचान के तौर पर देखते हों, जिसके बारे में आप अपने दोस्तों से कहते हों कि “यार यहाँ आये और ये न किया, ये न खाना, इस जगह को न घुमा तो क्या किया”
अगर आप बिहार से बाहर हैं तो क्या याद करते हैं अपनी धरती के बारे में , किस चीज़ को मिस करते हैं, किसके बारे में सोचते हैं की “ये चीज़ हमारे बिहार से अच्छी कहीं नहीं मिलती” किसके बारे में लोगों को बताते हैं कि “यार चलो बिहार तुम्हें दिखाते हैं हमारा स्टाइल क्या है”
वो सब कुछ जो आप सोचते हैं अपने जगह के बारे में ... मुझे बताईये,
बिहार को ले कर अपना अनुभव बताइए ... ताकि हम उसे पूरी दुनिया के सामने एक पटल पर रख सकें, जिसके बारे में सभी जानें ... जिसे याद कर के विदेशों में रह रहे हमारे बंधू दो पल को बिहार को याद कर के मुस्कुरा सकें ...
ये एक कोशिश है खुद को जानने की, अपने बंधुओं को ख़ुशी देने की, जिसे सफल बनाना अब बिहारियों, हमारे और आपके हाथ में है...
पहुंचाइये ये सूचना, ये ब्लॉग, अपने हर परिचित तक ...
साथ देंगे न मेरा ?
हम देखेंगे बिहार की कुछ ऐसी तस्वीरें जो अछूती हैं, जिन्हें कोई मीडिया हाईलाइट नहीं करता| आइये जीते हैं बिहार को ठेंठ बिहारीपन में | जुड़िये मुझसे, अपने घर से, अपने बिहार से |
आपके परिचित जो दूर हैं अपने गाँव-घर से उन्हें भी जोड़ने का प्रयत्न करें |
अपनी कविता की दो पंक्तियाँ आपको सौंपते हुए आग्रह करयेंगे कि जानिए अपने बिहार को जरा और करीब से ...
गाँव-घर के देवल संस्कार कहाँ जाई
मनवा में बसल ई बिहार कहाँ जाई ||
जी हाँ सुरु हो गया है #बिहार_दर्शन
www.hamhaibihari.blogspot.com
क्या बात है रोहित जी
ReplyDelete