बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को BCCI में मिली एंट्री !
बिहार क्रिकट एसोसिएशन को बीसीसीआई में मान्यता मिलने का रास्ता साफ हो गया है.
आज दिल्ली में जस्टिस लोढ़ा ने साफ़ कर दिया है कि बीसीसीआई में हर राज्य एसोसिएशन का एक फुल मेंबर होगा और उसका वोटिंग का भी अधिकार होगा.
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के कई राज्य और बिहार जैसा बड़ा राज्य भी फुल मेंबर नहीं था. बीसीसीआई में प्रतिनिधित्व राज्य के आधार पर होना चाहिए और अभी एक ही राज्य के कई क्लब भी इसमें मेंबर हैं.
ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने BCCI में सुधारों के लिए पूर्व चीफ जस्टिस जस्टिस लोढ़ा के नेतृत्व में एक सदस्यीय समिति का गठन किया था जिसे देश में क्रिकेट का संचालन करनेवाली इस सबसे बड़ी संस्था में सुधारों के लिए सुझाव देना था.
आज कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं.
जस्टिस लोढ़ा के इस बयान के बाद से साफ हो गया है कि बिहार क्रिकट संघ को बीसीसीआई में सदस्य मिल जाएगी. आगामी 9 जनवरी को पटना में भी बीसीसीआई और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ एक अहम् बैठक होनेवाली है.

No comments:
Post a Comment
1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com