बिहार जहाँ की आबोहवा से बुद्ध के ज्ञान की खुशबू आती है, बिहार जहाँ की पावन माटी ने गुरुगोबिंद सिंह जैसे वीरों को जन्म दिया है ! अशोक जैसा महान शासक,चाणक्य जैसा नीतिवान और महावीर जैसे दार्शनिकों की कर्मस्थली रहा है बिहार ! बिहार के महान बेटों ने भारतवर्ष की शरहदों से बाहर जाकर सनातन धर्म की,और लोकतंत्र की स्थापना की है ! लुटियंस पेश करते है “भारतवर्ष का गौरव,बिहार का स्वर्णिम इतिहास”

Sunday, 24 January 2016

बुलेट पर सवार होकर आग बुझाने निकलेंगे जवान, जानिए क्या है खासियत

बुलेट पर सवार होकर आग बुझाने निकलेंगे जवान, जानिए क्या है खासियत

बुलेट फायर ब्रिगेड के बारे में जानकारी लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना. आग गली में लगे या फिर मुख्य सड़क पर बने भवनों में। अग्निशमन दस्ता शीघ्र इसपर काबू पाएगी। सरकार शीघ्र ही अपने अग्निशमन दस्ता में 130 बुलेट फायर ब्रिगेड को शामिल करने जा रही है। जाम और पटना की संकीर्ण गलियां उनके काम में बाधा नहीं बनेंगी। बिहार में ऐसा पहली बार किया गया है।

बुलेट फायर ब्रिगेड में लगाई गई पानी और फोम की टंकी

5-10 मिनट में पहुंच जाएगा बुलेट फायर ब्रिगेड
- आग लगने पर शीघ्र मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अग्निशमन दस्ता में बुलेट फायर ब्रिगेड को शामिल किया गया है। 
- सूचना मिलने के 5-10 मिनट में बुलेट फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य प्रारंभ कर देगी। 
- बाद में फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी आएगी। 
- सरकार 130 बुलेट फायर ब्रिगेड की खरीददारी करेगी। एक की कीमत दो लाख रुपए है। 
- प्रारंभ में यह सिर्फ पटना में अपनी सेवा देगी। बाद में इसे अन्य जिलों में भी शुरू करने की योजना है।

बुलेट में फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियों की तरह लाल बत्ती और सायरन भी लगा है

बुलेट में लगी हैं पानी की चार टंकियां

- बुलेट में पानी की चार टंकियां लगाई गईं हैं। सभी टंकियों के साथ फोम से भरा एक छोटा कंटेनर भी जोड़ा गया है।

- फायर फाइटर आग पर फोम मिले पानी का छिड़काव करेगा। इससे आग जल्दी बुझ जाएगी। 
- पानी की एक टंकी 22 सेकेंड में खाली हो जाती है। 
- सभी बुलेट में एक छोटा और शक्तिशाली वाटर पंप फिट किया गया है। 
- इसकी मदद से फायर फाइटर 15 मीटर के रेंज तक आग बुझा सकता है। 
- सभी बुलेट में एक मेडिकल इमरजेंसी किट भी लगाया गया है, जिससे आग से जले व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया जा सके।

बुलेट में शक्तिशाली वाटर पंप फिट किया गया है

No comments:

Post a Comment

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com